अभिषेक बच्चन से सगाई टूटने के बाद करिश्मा ने 2003 में इंडस्ट्रियलिस्ट सुंजय कपूर से शादी की।
29 सितंबर 2003 को RK स्टूडियो, मुंबई में भव्य विवाह हुआ, लेकिन कई सितारों ने इसमें शिरकत नहीं की।
शादी के बाद करिश्मा दिल्ली शिफ्ट हुईं, लेकिन उन्हें वहां की हाई-प्रोफाइल लाइफस्टाइल रास नहीं आई।
सुंजय को करिश्मा का एक्टिंग करियर पसंद नहीं था। करिश्मा ने शो और फिल्में छोड़ दीं।
2005 में बेटी समायरा और 2011 में बेटे कियान का जन्म हुआ, लेकिन रिश्तों में तनाव बढ़ता गया।
करिश्मा ने सुंजय पर घरेलू हिंसा और नशे के आरोप लगाए। 2016 में उनका तलाक हो गया।
2017 में सुंजय ने प्रिया सचदेव से शादी की और एक बेटे के पिता बने।
जून 2025 में सुंजय का लंदन में निधन हो गया, जिसके बाद नया विवाद खड़ा हुआ।
समायरा और कियान ने सौतेली मां प्रिया पर वसीयत फर्जीवाड़े का आरोप लगाया। मामला अब दिल्ली हाईकोर्ट में है।